रुडकी, अक्टूबर 6 -- भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर सोमवार को कार्यकर्ताओं और किसानों ने हवन-यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा टिकैत किसानों के सच्चे मसीहा थे। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के मौके पर सोमवार सुबह राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और किसान जूटे। उन्होंने वहां पर यज्ञ का आयोजन कर चौधरी टिकैत के द्वारा किए गए समाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा टिकैत ने किसान हित के लिए कई बड़े आंदोलन किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...