आगरा, मई 16 -- कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान भाकियू सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान भी किया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। गुरूवार को भाकियू सदस्यों ने वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष अब्दुल रियाज, जिलाध्यक्ष कृष्णा यादव की अगुवाई में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इससे पूर्व किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष अब्दुल रियाज ने कहा कि बाबा टिकैत देश के किसानों के असली हितैषी थे। उन्होंने देश के किसानों को मंच देकर उन्हें सम्मान देने का काम किया है। इस दौरान शुगर सिंह यादव, चांद मिया, सुरेश सिंह, सत्यवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.