रुडकी, अक्टूबर 6 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गुड़ मंडी स्थित कार्यालय पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाकियू के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने टिकैत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष में समर्पित कर दिया। वे हमेशा अराजनीतिक आंदोलन के पक्षधर रहे और उन्होंने किसानों को एकजुट करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जो कार्य महात्मा टिकैत अधूरे छोड़ गए, उन्हें पूरा करना ही हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। विजय शास्त्री ने इस दौरान उत्तराखंड सरकार पर पूंजीपतियों के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.