प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 12 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के बिबिया करनपुर गांव में चौदह नवंबर बाल दिवस पर महेंद्र शुक्ला स्मारक कुश्ती प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम दोपहर बारह से पांच बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के आयोजक रितेश शुक्ला एवं सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि इसमें प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, पंजाब, पानीपत, हरियाणा, दिल्ली, चंदौली, सुल्तानपुर, अयोध्या सहित अन्य जनपदों के पहलवान प्रतिभाग करेंगे। विजयी पहलवान को नकद राशि के साथ उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...