गंगापार, मई 18 -- लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ कोरांव के अध्यक्ष पद पर काबिज होकर अपनी लोकप्रियता के कारण महेंद्र मौर्य ने वाहवाही बटोरी है। संघ के हुए त्रिवार्षिक निर्वाचन में जिलाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल एवं पर्यवेक्षक विवेकानंद पांडेय अध्यक्ष मेजा की देखरेख में सम्पन्न हुये चुनाव में यह कार्यक्रम माध्यमिक विद्यालय बहियारी में सम्पन्न हुआ। चुनाव में महेंद्र मौर्य अध्यक्ष, सीता राम यादव उपाध्यक्ष, मीना सिंह उपाध्यक्ष महिला, मनोज कुमार उपाध्यक्ष एस सी, सत्य प्रकाश मन्त्री, कीर्ति प्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष, सन्तोष कुमार मिश्र संयुक्त मन्त्री, समलेश कुमार संयुक्त मन्त्री, श्री चन्द्र संयुक्त मन्त्री, संजय सिंह लेखाकार एवं जगत निवास पांडेय आय-व्यय निरीक्षक चुने गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...