गिरडीह, अगस्त 25 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बुधुडीह गांव में महेंद्र वर्मा ट्रस्ट के अध्यक्ष राम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक की गई। बैठक में समाजसेवी सह भाजपा नेता स्व. महेन्द्र वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में स्व. वर्मा की प्रतिमा स्थापित करने पर भी विचार विमर्श किया गया। इस विषय में राम प्रसाद मंडल ने कहा कि स्व. वर्मा समाज हितैषी थे और हर समुदाय को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते थे। उनकी सादगी, विचारधारा और निर्णय क्षमता आज भी लोगों को याद आती है। भाजपा नेता संदीप वर्मा ने कहा कि स्व. महेंद्र वर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और उन्हें क्षेत्र में पार्टी की रीढ़ माना जाता था। वे राजनीतिक और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते थे। मौके पर नरेश वर्मा, प्रदीप वर्मा, यमुना वर्मा, सुरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.