रुद्रपुर, मई 22 -- किच्छा। महेंद्र यादव को आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड प्रभारी और घनेंद्र भारद्वाज को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एसएस कलेर ने एक बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संदीप पाठक ने महेन्द्र यादव और घनेंद्र भारद्वाज को जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास पैदा किया है। इसका लाभ उत्तराखंड संगठन को मिलेगा। कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दोनों पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राज्य में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...