जहानाबाद, जुलाई 13 -- अरवल। भाकपा माले अरवल प्रखंड का 12वां प्रखंड सम्मेलन अंबेडकर वाचनालय में हुआ, जिसका उद्घाटन विधायक महानंद सिंह ने किया। सम्मेलन में 27 सदस्यीय प्रखंड कमेटी की गठन हुआ और सर्वसम्मति से महेंद्र प्रसाद को प्रखंड सचिव चुना गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक व राज्य कमिटी सदस्य महानंद सिंह ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र पर हमला तेज कर दिया गया है। चुनाव आयोग के द्वारा बिहार में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण से लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। बिहार में 20 साल से जदयू भाजपा की सरकार वही मतदाता सूची से चुनाव जीतते आई है। आज महागठबंधन की लोकप्रियता को देखकर घबराई भाजपा सरकार 1 महीने के अंदर पुनरीक्षण करवा रही है। इस चुनाव में हमलोगों की चुनौती और बढ़ गई है। हमलोगों को सभी गरीबों को नाम ना कटे इसके लिए पहल कर...