हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के महुदी में रामनवमी जुलूस को लेकर विवाद है। जिसके कारण पिछले कई वर्षों से महुदी का जुलूस का आयोजन नहीं हो पा रहा है। महूदी विवाद को सुलझाने के प्रयास को लेकर गुरुवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में महुदी एवं बड़कागांव के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय से मिला और उनके साथ एक बैठक हुई। सांसद मनीष जायसवाल के पहल पर जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक पहल के द्वारा इस विवाद को सुलझाने एवं महुदी की जुलूस को हर्षोल्लास आयोजित कराने का आश्वासन उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा दिया गया। मौके पर विशेषरूप से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र नारायण सिंह, भाजपा बड़कागांव पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.