दुमका, फरवरी 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत महुबना बाजार में विनय कुमार के निजी आवास में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महाज्ञान का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ। बताते चले की 251 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा महुबना स्थित तालाब में वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ जल भरकर विधिवत पूरे महुबना गांव भ्रमण करते हुए। हाई स्कूल महूबना के सामने कथा पंडाल में वैदिक मंत्रउच्चारण के साथ कलश स्थापना किया गया। बताते चले कि यह भागवत आगामी सात दिवसीय तक चलेगा जो की संध्या 7:00 से लेकर 11:00 तक कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा आचार्य फुल झा करेंगे। इधर कलश यात्रा के दौरान महिला एवं कुंवारी कन्याओं में काफी उत्साह देखी गई कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह पानी ,शरबत, इत्यादि का व्यवस्था किया गया था। कलश यात्रा करने के पश्चात आए सभी श्रद्धालुओं को प्र...