हजारीबाग, फरवरी 4 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव स्थित महुदी पहाड़ बुढ़वा महादेव शिव मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि पूजा धूम-धाम से मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता शशि कुमार मेहता ने की। संचालन जयशंकर मेहता ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बुढ़वा महादेव प्रांगण को लेकर जो गतिरोध चल रहा है। उसे प्रशासन के साथ मिल बैठकर दोनों गुटों के बीच गतिरोध को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही साथ मंदिर प्रांगण में धूम-धाम से शिवरात्रि महापर्व संपन्न कराया जाएगा। वही बड़कागांव राम जानकी मंदिर से शिव बारात निकाले जाने का भी निर्णय लिया गया। पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद, सचिव विकास कुमार, कोषाध्यक्ष शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता, संरक्षक शशि कुमार मेहता, अरविंद कुमार, भोला प्रसाद दांगी, विन...