धनबाद, फरवरी 5 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा मोड़ स्थित बजरंग बली मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीश्री 108 मारुतिनंदन महायज्ञ सह हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 108 कुंवारी कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं। ढोल नगाड़ों और जयकारों के साथ कलश यात्रा महुदा मोड़ तेलमच्चो होते हुए दामोदर नदी तट पहुंची। यहां यज्ञ के मुख्य यजमान सुनील सिंह, उनकी पत्नी पूजा देवी, अनुप सोनी, जगदीश महतो एवं बिरबल महतो द्वारा पूजा-अर्चना की गई। यज्ञाचार्य राजेश पांडेय, बासुदेव पांडेय, भीमसेन पांडेय, दीपक पांडेय, लगनदेव पांडेय, राकेश पांडेय एवं बीरेन पांडेय द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराने के बाद कलश में जल भरण करवाया गया। पहले दिन आचार्यों द्वारा यज्ञ मंडप में पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि ...