धनबाद, अक्टूबर 8 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा मोड़ निवासी संतोष वर्णवाल के पुत्र कन्हाय वर्णवाल (15) की मंगलवार को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कन्हाय अपने घर में बिजली की वायरिंग का तार जोड़ रहा था, तभी अचानक चालू बिजली के तार से उसका हाथ सट गया। वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। परिवारवालों ने तुरंत उसे बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा मोड़ में कक्षा सात का छात्र था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। माता-पिता पूजा व मनिहारी की दुकान चलाते हैं। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पाकर विधायक शत्रुघ्न महतो भाजपा नेता धनेश्वर महतो के साथ मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.