धनबाद, फरवरी 4 -- महुदा, प्रतिनिधि महुदा रेलवे मैदान में मंगलवार को यूजीसी के समर्थन में एक बैठक निर्मल कुमार रवानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि नया यूजीसी बिल भारत की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक एवं पारदर्शी बनाने के लिए बेहद जरूरी है। हर कॉलेज में इक्वल अपॉर्चुनिटी सेंटर बनेगा। दलित, पिछड़े और वंचित छात्रों को फीस और भेदभाव से जुड़े मामले में मदद करेगा। वक्ताओं ने कहा की शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ते हुए भेदभाव के कारण ही यूजीसी लाना पड़ रहा है। लंबे समय से देखा जा रहा हैं कि कुछ शैक्षणिक संस्थानों में लगातार दलित और ओबीसी छात्रों के साथ भेदभाव होता है। केंद्र सरकार की लचर पैरवी की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी पर फिलहाल रोक लगा दी है। बैठक का संचालन अजय कुमार दास ने किय...