धनबाद, जुलाई 9 -- महुदा। केंद्र सरकार द्वारा लागू नये श्रम कानून के विरोध में विभिन्न श्रमिक संगठनो द्बारा आहूत देश व्यापी बंद का आंशिक असर महुदा क्षेत्र में भी देखा गया। महुदा में बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने काम बंद का बंदी का समर्थन किया। सड़कों पर भारी वाहन कम संख्या में चले वहीं छोटे वाहनो का आना जाना पहले की तरह जारी रहा। क्षेत्र की कोलियरियों में बंदी का असर देखने को नहीं मिला। बंद के समर्थन में क्षेत्र का दौरा करने के बाद भाकपा माले के पोलिट ब्योरो सदस्य कॉ हलधर महतो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मजदूर, कर्मचारी, किसान, नौजवान, गोलबंद होकर पूरे कोयलांर्थ का चक्का जामकर बंद का समर्थन किया उसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.