धनबाद, दिसम्बर 9 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा इंटर कॉलेज में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के विरोध का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं को उजागर करने का दावा करने वाले बर्खास्त प्रो. सुरेश कुमार रजक और द्वारपाल गौतम कुमार महतो ने सोमवार को कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप एक दिवसीय धरना देकर प्रशासन और शिक्षा विभाग का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। प्रो. सुरेश ने आरोप लगाया कि कॉलेज में अनुदान बंद होने के कारण बीते दिनों से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा था। इस संबंध में जब उन्होंने सचिव से मिलकर वेतन भुगतान की मांग की, तो सचिव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पहले निलंबित किया गया और इसके कुछ दिनों बाद बिना उचित कारण बताए सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने बर्खास्तगी को पूरी तरह नियम विरुद्ध बताते हुए कहा कि यदि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.