चंदौली, अक्टूबर 18 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश बंद होने और बाढ़ हटने के बाद महुजी क्षेत्र में गंगा कटान की समस्या बढ़ गई है। इससे तटवर्ती और ग्रामीण सहमे हुए हैं। कटान की जानकारी होने पर गुरुवार की देर शाम सपा के पूर्व विधायक एंव राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने ग्रामीणों से मुलाकत की। गांव के लोगों ने हो रही कटान की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि गंगा कटान रोकने के लिए पदयात्रा भी उन्होंने निकाली। दस करोड़ रुपये से गंगा कटान रोकने लिए जारी हुए। गंगा किनारे जगह-जगह काम भी हुए लेकिन समस्या खत्म नहीं हुई। जिससे गांव व घरों को कटान से खतरा है। कहा कि कटान रोकने के लिए पत्थर लगाने का जो काम किया जा रहा है उसक...