गया, फरवरी 4 -- थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे बाइक से 20 लीटर महुआ शराब ले जाते हुए धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया, जिसके दौरान आरोपी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 500 लीटर अवैध महुआ शराब को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उक्त शराब लंबे समय से अवैध रूप से तैयार की जा रही थी और आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जा रही थी। इस कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.