हाजीपुर, फरवरी 7 -- महुआ। इंटर परीक्षा में शनिवार को महुआ के सभी 14 केन्द्रों पर 84 परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा छोड़ दी। यहां शांति व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच परीक्षा ली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में 34 और दूसरी पाली में 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। महुआ में सभी 14 केंद्र लड़कियों के लिए बनाए गए हैं। जिसमें 8461 में 8377 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अभी तक एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...