हाजीपुर, फरवरी 10 -- महुआ,एक संवाददाता। फाइलेरिया (हाथी पांव) से निजात को लेकर अभियान के तहत महुआ में 36 हजार लोगों को दवा खिलाई जाएगी। जिसकी शुरुआत मंगलवार को यहां पीएचसी में विधिवत किया गया। अभियान की शुरुआत महुआ नप के सभापति नवीन चंद्र भारती ने किया। इस मौके पर डा.राय दुर्गेश नंदन,बीएचएम चंदन कुमार,बीसीएम आफताब आलम, बीएमईए श्याम कुमार,भीबीडीएस संतोष कुमार, सुनील कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बताया गया कि आगामी 24 फरवरी तक चलने वाली इस अभियान के तहत यहां 356572 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 190 टीम बनाई गई है। वही 19 सुपरवाइजर भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। अभियान की सफलता को लेकर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरतत रहा है। प्रभारी द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौपी गई है। वही...