हाजीपुर, फरवरी 25 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु 28 फरवरी 2026 को एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला युवा,रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देशन में जिला नियोजनालय, वैशाली द्वारा गांधी मैदान स्टेडियम, महुआ में पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मेला "नियोजक आपके द्वार" नीति के तहत आयोजित किया जा रहा है,जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल सकें। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेल...