हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- महुआ । एक संवाददाता धान की खरीदारी सरकारी स्तर पर महुआ के किसी भी पैक्स पर नहीं होने के कारण किसान पेशोपेश में हैं और वह अपनी उपज को औने-पौने भाव में बेचने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि यहां किसी भी पैक्स पर धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। यही कारण है कि उन्हें अगली खेती करने के लिए उपज को व्यापारियों के मन मुताबिक बेचना पड़ रहा है। मंगलवार को यहां किसानों ने बताया कि अभी तक किसी भी पैक्स में धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। महुआ के सभी 24 पैक्स धान खरीदारी को लेकर हाथ खड़े कर रखे हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी नहीं होने से वह उसे आधे से भी कम कीमत में बेचने को मजबूर है। क्योंकि वह पूंजी के अभाव के कारण एक फसल की उपज बिक्री करते हैं। जिससे दूसरी फसल लगते हैं। महुआ के पैक्स अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.