हाजीपुर, जनवरी 31 -- महुआ,एक संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को महुआ में शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उनके प्रिय गीत रघुपति राघव राजा राम गाए गए। यहां गांधी स्मारक पर बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रो राजेश्वर गुप्त की अध्यक्षता और सुमित सहगल के संचालन में शंभू सुमन, अशोक चौधरी, सचिन, अभिनव, संजीव, विशु सोनी, बच्चे साह, सुनील बाबा, आफताब आलम, विमलेश, गुलशन, सत्येंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित हुए। उधर प्रखंड परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर बापू को नमन किया गया। भूतनाथ चौक पर श्रीकांत पासवान, प्रकाश कुमार चंदन आदि के नेतृत्व में बापू को श्रद्धांजलि दी गई। इधर विभिन्न जगहों पर भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.