हाजीपुर, सितम्बर 17 -- राजस्व महाभियान महुआ में फ्लॉप, अंचल कार्यालय द्वारा ना तो पंचायत की समय सारणी तय की गई और नहीं कैंप की दी जा रही जानकारी महुआ,एक संवाददाता। राजस्व महाभियान की जानकारी महुआ प्रखंड में किसी भी रैयतों को नहीं मिल रही है। कब कहां और किस पंचायत में यह अभियान चलाया जा रहा है। ना तो आम जनता को मिल रही है और न हीं किसी भू मालिकों को। जिससे यह अभियान यहां फ्लॉप साबित हो रहा है। मंगलवार को यहां जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि राजस्व महाभियान की जानकारी नहीं दी जा रही है। महुआ प्रखंड में कब कहां और किस पंचायत में यह अभियान चलाया जा रहा है। वहां के लोगों को भी जानकारी नहीं हो रही है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी यह सूचना नहीं दी रही है। महुआ अंचल कार्यालय द्वारा न तो कोई सूचना निकाली गई है और नहीं कहीं प्रचार प्रसार किया गया...