गोपालगंज, फरवरी 6 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देते हुए 40 हजार नगद रुपए और करीब 50 लाख के सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर ली। चोरी गए गहनों में सोने का लॉकेट,हार,चेन,अगूंठी सहित अन्य चांदी के आभूषण शामिल हैं। इस संबंध में गृहस्वामी रामनाथ साह ने पुलिस को शुक्रवार को आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर सीढ़ी के सहारे घर की छत पर चढ़े और फिर घर में दाखिल होकर तीन कमरों में रखे नकदी व कीमती जेवरात की चोरी कर ली। चोरी गए गहने उनकी पत्नी,बहू और बेटी के थे। ये गहने अलमीरा और पेटियों में रखे गए थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर का दरवाजा खोलकर आसानी से फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों की नींद खुली और चोरी की जानकारी हुई। आसप...