हाजीपुर, फरवरी 12 -- महुआ। एक संवाददाता महुआ के 14 केंद्रो पर चल रहे इंटर की सैद्धांतिक परीक्षा में बुधवार को दोनों पालियों में 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। जिसमें प्रथम पाली में वैशाली विद्यालय महुआ पर 01 और आरएलएसए कॉलेज प्रेमराज में 01 सहित कुल 02 और दूसरी पाली में 38 परीक्षार्थीयों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में आवंटित 3492 में 3452 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें प्रथम पाली में 171 में 169 और दूसरी पाली में 3321 में 3283 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर पदाधिकारी भ्रमणशील रहे। केन्द्रों पर भी शांति व्यवस्था के बीच परीक्षा चल रही है। अभिभावक परीक्षार्थियों को केंद्र पर छोड़कर दूर जाकर बैठ जाते हैं। जिससे केंद्र पर शांति का माहौल बना रहता है। उनका पूरा सहयोग प्रशासन को मि...