मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी एक महिला अपनी सास के साथ मंगलवार को सुबह सिवान में महुआ बिनने गई थी कि किसी बात को लेकर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद हलिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी सविता देवी सुबह अपनी सास के साथ महुआ बीन रही थी इसी दौरान गांव निवासी चार लोग मौके पर पहुंच गए। सास गुलाबी को महुआ छीनने लगे तो बचाने गई। मुझे ढ़केल दिया। गर्भवती हूं चोटें आईं हैं जान से मारने की धमकी दिए है। दवा इलाज के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है विवाद पहले से चल रहा है। जांच कर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.