रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। सांगा विलेज, 12 माइल कालीमाटी में बुधवार से 16 दिवसीय महुआ फेस्टिवल की शुरुआत हुई। उद्घाटन वंदना दादेल, प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, साथ ही रोजगार की संभावनाओं का भी सृजन होगा। उन्होंने जोर दिया कि महिला स्वयं सहायता समूह अभियान में झारखंड काफी सशक्त है, जिससे लाखों महिलाएं जुड़ी हुई हैं, और सरकार विकासात्मक कार्यों के लिए इन समूहों की मदद लेती है। वंदना दादेल ने कहा कि इस फेस्टिवल की परिकल्पना नागालैंड के प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव की तर्ज पर की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभी यह महुआ महोत्सव छोटे रूप में शुरू किया गया है, लेकिन भविष्य में यह और भी भव्य होगा। आदिवासी संस्कृति...