चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट, संवाददाता। पारिस्थितिक पुर्नस्थापन केन्द्र प्रयागराज की तरफ से रैपुरा रेंज चित्रकूट में महुआ एक बहु उपयोगी वृक्ष विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महुआ के पेड़ की खूबियां गिनाई गई। अधिक से अधिक इसके पौध रोपित कर तैयार करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिलीप तिवारी वन्यजीव प्रतिपालक रानीपुर टाईगर रिजर्व ने किया। उन्होंने महुआ से होने वाले लाभ के साथ ही पर्यावरण से जुड़े महत्व एवं उसके बचाव पर विचार रखे। कार्यक्रम समन्वयक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा कुमुद दुबे ने महुआ के महत्व एवं जीविकोपार्जन पर प्रकाश डाला। कहा कि महुआ बहुत ही लाभदायक होता है। अपूर्व श्रीवास्तव आरएफओ रैपुरा ने जागरूकता एवं प्रशिक्षण विषय पर अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। किसानों को जागरूक करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.