हाजीपुर, सितम्बर 10 -- 20 फिट ऊंची प्रतिमा के लिए करीब 65 फिट ऊंचा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा कुल मिलाकर 14 लाख रुपए खर्च का कमेटी ने अनुमान लगाया है, तैयारी शुरू कर दी गई है महुआ , एक संवाददाता महुआ बाजार के पातेपुर रोड में माता दुर्गा का स्वरूप महिषासुरमर्दनी का होगा। विभिन्न अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित मां दुर्गा का विराट रूप देखते ही बनेगा। माता के सभी अष्टभुजा में अस्त्र-शस्त्र के साथ वेद पुस्तक मौजूद होंगे। वहीं उनकी सवारी शेर आक्रामक रूप में दिखेगा। प्रतिमा बनाने का काम स्थानीय शिल्पकार हर वर्ष की भांति बांके लाल बिहारी ही कर रहे हैं। 20 फिट ऊंची प्रतिमा के लिए करीब 65 फिट ऊंचा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है। उम्मीद है कि महुआ अनुमंडल की सब सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। दुर्गापूजा में करीब 14 लाख रुपए खर्च का अनुमान है। यहां पर माता...