मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। तुर्की के सकरी में आभूषण दुकान से 15 से अधिक के गहने लूट को महुआ और पातेपुर इलाके के अपराधियों ने अंजाम दिया था। इसमें तीन शातिरों की पहचान पुलिस ने कर ली है। इसके बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार की देर रात से लेकर मंगलवार अहले सुबह तक महुआ व पातेपुर इलाके में छापेमारी की। हालांकि पुलिस गतिविधि की भनक लगते ही शातिर अंडरग्राउंड हो गए। उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। ग्रामीण ने बताया कि फरार शातिरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम छापेमारी में जुट गई है। बताया कि अब तक 90 से अधिक जगहों पर सीसीटीवी खंगाला गया, जिसके बाद अपराधी चिह्नित हुए। घटना में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि बीते शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े दो बाइक से आये छह नकाबपोश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.