मऊ, नवम्बर 10 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज विकास खंड के पवहारी जी महाराज मंदिर परिसर महुआर बासगितिया में रविवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा का समारोह पूर्वक अनावरण हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कैसरगंज पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विशिष्ठ अतिथि सदस्य विधान परिषद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिमा का अनावरण किया। पूर्व सांसद ने महाराणा प्रताप की स्मृति को स्थायी और जीवंत बनाए रखने पर जोर दिया है। कहा कि महाराणा प्रताप लव के वंशज थे। इनकी जड़ अयोध्या में थी। सदस्य विधान परिषद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाराजा महाराणा प्रताप सिंह ने कभी मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। कई सालों तक संघर्ष किया। घास की रोटियां तक खानी पड़ी। फिर भी बादशाह अकबर महाराणा प्रताप सिंह को अपने अधीन नहीं कर सका था। प्रतिमा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.