काशीपुर, अक्टूबर 4 -- जसपुर। महुआडाबरा नगर पंचायत की अध्यक्ष गायत्री देवी ने मृतक आश्रित महिला को नियुक्ति पत्र दिया है। ईओ आदित्य जोशी ने बताया कि छह माह पहले नंगर पंचायत के पर्यावरण मित्र मुनेश कुमार का बीमारी के चलते निधन हो गया था। गांधी जयंती पर अध्यक्ष गायत्री देवी ने मुनेश की पत्नी माया देवी को बुलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा। इससे मृतक आश्रित के परिवार में खुशी का माहौल है। यहां अध्यक्ष गायत्री देवी, प्रीतम सिंह, वंदिता सुधा, विनीत, हरिराम, जाकिर, सत्तू, सोनू, मुकेश, ऋषिपाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.