लातेहार, फरवरी 8 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के गढ़बुढ़नी पंचायत अंतर्गत लुरगुमी खुर्द गांव में कुंदन नाथ शाह की अध्यक्षता में भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बराही नदी से निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।यज्ञ के दौरान सिरकोट के गहिरा गुरु के शिष्य त्रिवेणी यादव ने प्रवक्ता की भूमिका निभाते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। उन्होंने धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता पर जोर देते हुए लोगों को सदाचार एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान की भक्ति में लीन होकर यज्ञ में शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और समिति के...