लातेहार, मई 18 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में बीते 48 घंटों से बिजली गुल है। भीषण गर्मी में बिजली विभाग की बदहाल व्यवस्था से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। वहीं लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में बिजली सेवा को बहाल हुए लगभग दो दशक से भी अधिक वर्षों का समय बीत चुका है। लेकिन प्रखंडवासी आज भी बिजली आपूर्ति की बदहाली का दंश झेल रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने लंबे समय में क्षेत्र में कई सांसद और विधायक हुए। लेकिन लोगों की समस्या इन्हें नजर नहीं आई। लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों, विधायक सांसद और प्रशासनिक पदाधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन परिस्थितियां नहीं बदलीं। जिसके बाद पिछले गर्मी में बदहाल बिजली व्यवस्था से परेशान प्रखंड के युवाओं का धैर्य टूटा और पूरे प...