लातेहार, जनवरी 29 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महुआडांड़ के ग्राम रामपुर एवं कुरो के बीच एक्का सर्विसिंग सेंटर के पास मुख्य मार्ग किनारे एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि महुआडांड़ की ओर आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो का नंबर जेएच 03के5030 है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। फोटो-14- बीस फीट खाई में गिरा ऑटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.