लातेहार, नवम्बर 24 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ के संस्थापक सदस्य, पूर्व प्राचार्य और प्रसिद्घ समाजसेवी डॉ. फादर लौरेंस तिर्की का 23 नवंबर को रांची स्थित मेडिका हॉस्पिटल में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत और समाज सेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। कॉलेज परिसर में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महुआडांड़ में उच्च शिक्षा के विकास में उनका योगदान ऐतिहासिक माना जाता है। वे संत जेवियर्स कॉलेज के संस्थापक सदस्यों में अग्रणी थे। उन्होंने 2011 से 2014 तक उपप्राचार्य और 2014-15 में प्राचार्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में कॉलेज ने शिक्षा, शोध, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। डॉ. तिर्की का व्यक्तित्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.