लातेहार, फरवरी 7 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदनों के निष्पादन की गति बेहद धीमी बनी हुई है। 1 जनवरी से अब तक प्रति पंचायत औसतन केवल 33 जन्म प्रमाण पत्र ही निर्गत हो सके हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। महुआडांड़ प्रखंड की कुल 14 पंचायतों से अब तक 656 आवेदन अनुमंडल कार्यालय को अग्रसारित किए गए हैं, जिनमें से केवल 457 प्रमाण पत्र ही जारी हो पाए हैं। शेष आवेदन अब भी प्रक्रिया में लंबित हैं। वहीं दिसंबर माह में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम एवं विद्यालयों के माध्यम से 4000 से अधिक आवेदन पंचायत कार्यालयों में जमा किए गए थे। इतने बड़े पैमाने पर आवेदन लंबित रहने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.