लातेहार, जून 8 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र में प्राय: दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। परंतु इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में प्रखंड प्रशासन विफल साबित हो रहा हैं। रविवार को बेकाबू एक पिकअप वाहन ने दो महिलाओं की जान ले ली। दोनों महिला बाजार जाने के लिए सड़क पर बस का इंतजार कर रही थी। इस बीच एक पिकअप वाहन दोनों को रोंदता हुआ फरार हो गया। दोनों एक ही परिवार की थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले भी यहां पर दुर्घटना हुआ था जिसमें मां बेटे की जान चली गई थी। यहां बता दें कि यह मार्ग पर्यटकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था शुन्य हैं। पठार इलाका और नो नेटवर्क इलाका होने का कारण दुर्घटना होने पर त्वरित इलाज भी यहां संभव नहीं है और लोग इलाज के अभाव में मर भी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.