लातेहार, जनवरी 31 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम सोहर पाठ में सरना सांस्कृतिक मंच और वनवासी कल्याण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय भव्य यज्ञ कार्यक्रम रविवार को श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का संदेश प्रसारित किया गया। यज्ञ का विधिवत आरंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और पवित्र अग्नि प्रज्वलन के साथ हुआ। गायत्री परिवार की पुजारी रिंपा कुमारी ने पूरे विधान के साथ यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में कामेश्वर मुंडा अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में वनवासी कल्याण केंद्र के जिलाध्यक्ष अजय उरांव और जनजाति सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष बालेश्वर बड़ार्इक मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.