रामगढ़, मार्च 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रबोध पंचायत के महुआटांड में मंगलवार को प्रकृतिपर्व सरहुल पूरे धूमधाम से मनाया गया। सरना स्थल पर पाहन ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। इसके बाद पूजा अर्चना में शामिल लोग पारंपरिक वेशभूषा पहने ढोल नगाड़ो के साथ नृत्य किया। इस दौरान तिरंदाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सर्वेश सिंह उपस्थित थे। सर्वेश सिंह ने कहा सरहुल प्रकृति पर्व के साथ झारखंडी संस्कृति की पहचान है। इस अवसर पर मुखिया उमेश करमाली, दिलीप हंसदा, दुर्गा हंसदा, रमेश हंसदा, महा मांझी, शुगु मांझी, पहान बुधन हंसदा, रामचरण सोरेन, सुनिता देवी, मांझी हडाम, सुखलाल मांझी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.