पलामू, अप्रैल 15 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड के महुअरी गांव में श्रीशिव एवं बजरंगबली मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ो कुंवारी कन्याएं एवं सुहागवती महिलाओं ने भाग लिया। यह शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर देवरी सोननदी नदी घाट पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महिलाओं ने कलश में जल संग्रह किया। यजमान संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कलश यात्रा से 14 अप्रैल से शुरू हुआ यह धार्मिक कार्यक्रम 18 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं महाभंडारा के साथ संपन्न होगा। कलश यात्रा में भाग लेते हुए विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सुख समृद्धि का संचार होता है। जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह ने कहा कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.