प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में छह महीने पहले ही ओपीजी एक्स-रे की मशीन आ गई है। लेकिन उसे चालू नहीं किया जा रहा है। इससे शासन के लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी मरीजों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वे निजी केन्द्रों पर जाकर एक्स-रे कराने को मजबूर हो रहे हैं। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के डेंटल विभाग में मरीजों के सभी दांतों का एक साथ एक्स-रे निकालने के लिए शासन ने ओपीजी मशीन भेजी है। मशीन को अल्ट्रासाउंड वाले कमरे के पीछे वाले कमरे में रखा गया है। लेकिन उसे चालू नहीं किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कई महीने तक यही निर्णय नहीं लिया जा सका कि ओपीजी एक्स-रे मुफ्त में किया जाए या उसकी कोई फीस निर्धारित की जाए। यह मामला कई बार उठा लेकिन ओपीजी मशीन चालू नहीं की जा सकी...