लखनऊ, मार्च 9 -- नगर निगम के जोन 7 में इंदिरा नगर के सेक्टर 17 में सब्जी मंडी के पास स्थित आवासों के पीछे खाली प्लाट पर कुछ स्थानीय लोग और सब्जी मंडी के दुकानदार कूड़ा फेंकते हैं। महीनों यहां से कूड़ा न उठाए जाने के कारण यह सड़ कर बदबू करने लगता है। जिसके कारण आसपास आवासों में रहने वालों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजेंद्र प्रसाद मौर्य का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारियों से अनुरोध किया जा चुका है कि यहां से कूड़े का उठान नियमित रूप से किया जाए पर कोई सुनता ही नहीं। इस प्लाट के पास लगभग 15-17 घरों में रहने वाले परेशान हैं। कॉलोनी में घर-घर कूड़ा उठाने आने वाले सफाई कर्मचारियों से खाली प्लाट पर पड़ा कूड़ा उठाने के लिए भी कहा जाता है पर वह नहीं उठाते हैं। कॉलोनी निवासी अनिल कुमार लाल, ज्योति कश्यप, सेवा देवी, अनुपमा, राम प्रकाश, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.