रामगढ़, जून 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत रविवार को मुंडा ढ़ाबा में प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद गुप्ता ने की। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सह पर्यवेक्षक धर्मराज राम शामिल हुए। प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रत्येक महीने में एक बार प्रखंड कमेटी की बैठक अनिवार्य है, ताकि संगठन मजबूती पर विचार - विमर्श हो सके। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आज रामसेवक बेदिया को रामगढ़ मंडल अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही पंचायतों के अध्यक्ष का भी चयन हुआ। जिसमें कुंदरु कलां पंचायत से राज रंजन बेदिया, दोहकातु पंचायत भुनेश्वर महतो को और बारलौंग पंचायत से मोहम्मद सलीम अंसारी नियुक्त किए गए। सभी को अपनी अपनी कमिटी का विस्तार करने का निर्देश दिया गया। जिसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्य...