लोहरदगा, जनवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के लिए सूचना जारी की गई है। बिजली विभाग लोहरदगा के एसडीओ अज्जू कच्छप ने बताया कि आम उपभोक्ता बिजली चोरी नहीं करें। वित्तीय वर्ष 2025-2026 में माह अप्रैल 2025 से दिसम्बर 2025 तक कुल 23,494 परिसर पर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया। जिसमें हुक लगाकर, मीटर बाईपास कर, मीटर के साथ छेड़छाड़ कर बिजली चोरी पाई गई। मुख्यालय स्तर से महीने में करीब पांच दिन बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। चोरी पकड़े जाने पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज, जुर्माना वसूली, विद्युत संबंद्ध विच्छेद और अधिकतम पांच साल की सजा का प्रावधान है। राज्य के सभी 24 जिलान्तर्गत शहरी, ग्रामीण, फैक्ट्रीयों, छोटे बड़े दुकानों और अन्य सभी उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी किए ...