नई दिल्ली, मई 1 -- दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से आकर राष्ट्रीय राजधानी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का चोरी करने का तरीका भी बेहद खास था। वे हर महीने में दो बार दिल्ली आते थे और दिन में सुनसान घरों की रेकी करते थे, और फिर रात में एक साथ 10 से ज्यादा सूने मकानों में चोरी करने के बाद एमपी लौट जाते थे। इसके बाद वे अगले कुछ दिन होटल में बिताते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह (41), अनिल सिंह (32) और कीर्तन सिंह (24) के रूप में हुई है, जो कि इंदौर के रहने वाले हैं और पेशे से चाबी बनाने का काम करते हैं। अपने इसी हुनर का गलत फायदा उठाते हुए ये लोग बंद घरों को ढूंढकर निशाना बनाते थे, और उनमें घुसकर अंदर रखा कीमती सामान चुराकर गायब हो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.