नई दिल्ली, फरवरी 18 -- हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर बुधवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 941.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। श्नाइडर इलेक्ट्रिक के शेयर एक महीने से कम में 60 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 21 जनवरी 2026 को 578.60 रुपये पर थे। श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 18 फरवरी 2026 को 940 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले 5 साल में इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयरों में 721 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। दिग्गज कंपनी को हुआ है 97 करोड़ रुपये का मुनाफाश्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 97 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 12.2 पर्सेंट घटा है। पि...