मेरठ, जनवरी 9 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के प्रवेश विहार में करीब एक माह पहले बंद मकान के कमरे में फंदे से लटका मिला अज्ञात शव अब भी पुलिस के लिए रहस्य बना हुआ है। पहचान न हो पाने के कारण मामला ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा था, लेकिन हाल में सामने आई नई आशंका ने जांच को फिर से रफ्तार दे दी है। पुलिस ने अब डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है, जिससे शिनाख्त होने की उम्मीद जगी है। हाल में एक युवक मेडिकल थाने पहुंचा और प्रवेश विहार में मिले शव को अपने लापता भाई का होने की आशंका जताई। युवक का कहना है उसका भाई कई महीनों से घर से गायब था। बुधवार को परिवार की महिलाएं भी थाने पहुंचीं और शव के कपड़ों, कद-काठी व अन्य संकेतों के आधार पर उसे देवर बताया। पुलिस ने डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। थाना प्रभारी सतवीर सिंह के अनुसार, परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.