बागेश्वर, मई 20 -- कपकोट व्यापार मंडल की मंगलवार को रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि महीने के अंतिम दिन व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर अवकाश पर रहेंगे। साथ ही नगर पंचायत से लाइसेंस बनाने की भी अपील की गई। एक स्वर से कहा कि किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी ने बताया कि व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें प्रकाश कांडपाल जो जिला उपाध्यक्ष से संरक्षक बनाया गया है। साथ ही भूपाल सिंह कपकोटी और कृष्णा बोरा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में कई अन्य प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल महामंत्री हेम कपकोटी ने किया। कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय ने वार्षिक आय व्यय की जानकारी दी। इस मौ...